...

13 Reads

// #विह्वल_ह्रदय //

ह्रदय- अतल अति विह्वल पा आघात,
तरनी तट पर नीर तरंगनी सा उत्पात;
नयन जल-प्रलय फूट पड़ा अकस्मात,
पवन के झोंके ने तोड़े हो तरुवर पात।

चहुं ओर दूर दूर गहरा ख़ामोश सन्नाटा,
इत चितवन उठे अतिगहन ज्वारभाटा;
नदी पार कराए नांव मांझी न दिखता,
पग पग जीवन सारा जग सारा भटका।