...

8 Reads

प्रेम एक जिद है।
दरअसल हमें खुद ही चुनने होते हैं काँटो भरी राह,,
अपने प्रिय दुःख और उन्हें टाँक लेना होता है
अपनी रूह की पीठ पर प्रेम के धागे,
विरह की सुई से।
हम अपने टूट गए सपनों से छुपने के लिए
ढूँढ़ते हैं एक जोड़ी बाहें जो हमें खुद में समेटकर
दिलासा दें कि हम नाकाम हैं तो क्या हुआ
हमारा होना उतना भी व्यर्थ नहीं है जितना
हमें लगता है।
प्रेम एक जिद है दुनियां में सबसे अलग
कुछ होने के प्रमाण की।
हम प्रेम नहीं खोजते
हम एक भाव खोजते हैं जिसके सामने
बाकी सब भाव फीके हो जाएँ,
कई बार जो कामयाब नहीं होते
महान बनने की लालसा में अच्छे इन्सान बनते हैं..!!