...

6 views

रोना क्यों जरूरी है।
आंख जब भर आए ,
और दिल में एक सवाल आए रोना क्यों जरूरी है?
कुछ कहा ना जाए, कुछ समझ ना आए
सारी बातें सबकी गलत लगने लग जाए
क्यों बार-बार यह अपनी आंखों में आए
और दिल से एक आवाज आए a brave girl never cry
और एक सॉन्ग रिमेंबर हो जाए a princess don't cry फिर आवाज आए no,
बट क्या करें ये नादान मन फिर भी ना समझ पाए।
आंसू , जब लड़कों की आंख में आए
तो क्या हमेशा लड़कियों की तरह रोता रहता है
लड़की रोते नहीं
लड़कों के आंख में आंसू अच्छे नहीं लगता ऐसी हजारों बातें कही जाए
आंसू, ये बूंद हमेशा दुःख कम कर जाए
एक ऐसा अनजान मेहमान जो हमेशा दुख के समय आए
और आंखों के पास अपनी छाप छोड़ जाए फिर भी न जाने क्यों यह गलत हमेशा कहलाए
आंसू गलत है , तो क्यों भगवान ने इसे बनाया क्यों दुख के समय बिना बुलाए ये हमेशा आया रोना क्यों जरूरी है ?
ये आंसू क्यों जरूरी है?
यह बात समझ ना आए।
आंसू दुख का साथी है
फिर क्यों लड़कों के लिए अलग
और लड़कियों के लिए अलग-अलग बातें हमेशा कहीं जाए
क्यों रोना है गलत
क्यों रोना है बेकार
क्यों कुछ देर रोना बन गया है कमजोरी का निशान
कौन कहता है कि वीर बहादुर रोते नहीं,
कौन कहता है उन्हें कोई दुख नहीं
पर हां , ये बात भी सच है कि अपना दुःख वो किसी को दिखाई नहीं ,
आंसू दुख हो या खुशी दोनों में आए,
फिर क्यों एक में सही दूजे में गलत कहलाए रोना क्यों जरूरी है?
यह बात मेरे समझ ना आए
आंसू जरूरी न होकर भी जरूरी है ,
लड़का हो या लड़की रोना दोनों के लिए जरूरी है ,
रोना दोनों के लिए जरूरी है।।