...

26 views

रात की छाँव..
रात भरी इस छाँव मे, कुछ यादें निकल कर आएंगी..!!
लब्जो की खामोशियों से, कुछ बात निकल कर आयेगी..!!
सन्न भरे अंधीयारो मे कुछ अश्रु साक्षी होंगे..!!
चुप्पी साधे ये जग सारा सब की अलग कहानी आयेगी..!!
कुछ की बातें मीठी होंगी, कुछ की यादें रुलाएंगी..!!
हर रोज बदलता है जीवन, फिर एक नयी कहानी आयेगी..!!
रात भरी इस छाँव मे, कुछ यादें निकल कर आएंगी..!!
लब्जो की खामोशियों से, कुछ बात निकल कर आयेगी..!!