...

67 views

गुरु
किन शब्दों में दूँ परिभाषा|
गुरु आप हो सबके मन की अभिलाषा|

माँ का रूप हो आप
शिक्षक का स्वरूप हो आप
कभी अन्य व्यक्ति के रूप में
ग्यानदाता हो आप|
किन शब्दों में दूँ परिभाषा|
गुरु आप हो सबके मन की अभिलाषा|

अनमोल विचारों का संसार हो आप
अशीष का सागर हो आप
शिष्य-जीवन को रोशनी देते
सूरज जैसी चमक हो आप |
किन शब्दों में दूँ परिभाषा|
गुरु आप हो सबके मन की अभिलाषा|

ग्यान का सम्मान हो आप
संस्कारों के वाहक हो आप
स्नेह, त्याग और निस्वार्थ की
इकलौती पहचान हो आप|
किन शब्दों में दूँ परिभाषा|
गुरु आप हो सबके मन की अभिलाषा|

कभी कोमल, तो कभी कठोर
कभी निर्माता का साक्षात अवतार हो आप
गुरु आपके रूप हैं अनेक
आप ईश्वर का दिया वरदान हैं |
किन शब्दों में दूँ परिभाषा|
गुरु आप हो सबके मन की अभिलाषा|

~G. Neha #drmr




Happy Guru Pornima to all respective gurus 🙏🙏🙏🙏🙏