...

8 views

पसंद
फूल पसंद खुशबू पसंद
गुल पसंद गुलशन पसंद
तू नहीं हमारी पसंद

चांद पसंद तारे पसंद
आसमां पसंद नज़ारे पसंद
बादल पसंद बिजली पसंद
तू नहीं हमारी पसंद

झरने पसंद दरिया पसंद
कश्ती पसंद तूफान पसंद
मझधार पसंद किनारे पसंद
तू नहीं हमारी पसंद
© सरिता अग्रवाल