...

15 views

भारतीय खुद भारत जलाता है।
कहाँ गया वो विवेक जिससे,
भारत विश्वशक्ति कहलाता है,
आक यहां हर भारतीय दूसरे में से,
हिन्दू मुस्लिम निकाल लाता है।
मुद्दा हो सत्ता के राजनीति की,
या धर्म किसी के आड़े आता है,
इंसानियत रख वो ताख पर,
हिंसक दरिंदा बस वो बन जाता है।
कोई मुस्लिम मारे हिन्दू को या,
खुद मस्जिद में वो मारा जाता है,
मौत होती एक भारतीय दोनों में,
ये कैसे मगर वो भूल जाता है।
कोख एक माँ की उजड़ती ही,
एक बाप का बच्चा खो जाता है,
हर एक मौत पर लेकिन विश्वास,
इंसानियत पर से थोड़ा कम हो जाता है।
हो हैदराबाद या हो वो पालघर,
चंडीगढ़ भी जला दिया जाता है,
किसकी गलती और किसका बदला,
इस हिंदुस्तान से लिया जाता है।
इस नफरत के आगोश में देखो,
भारतीय खुद भारत जलाता है,
कफन में दफन होने वाला क्या,
चिता की आग से कम दुःख पाता है।

#DawningVerse
© शैल