...

10 views

"होली आई है"
खुशियों का पावन पर्व
देखो फिर होली आई है।

रंग और गुलाल से भीगी हर चेहरे
पर इस पर्व ने मुस्कान सजाई है।

जातिवाद और धर्म के भेद भुलाकर मनाये
सभी ये पर्व,यही परम्परा तो चलीं आई है।

हर घर में गृहणियों ने गुजिया और मिष्ठान
की थाली सजाई है।

बुजुर्गों के पांवों पर रंग लगाकर,छोटों को माथे
पर तिलक लगा और पिया के गालों पर रंग लगा कर

आज हमनें भी होली मनायी है,देखो आज
फिर प्रसन्नता का ये पर्व होली आई है।

#होली #पर्व #पावनपर्व


© Deepa🌿💙