...

5 views

कुछ नई शुरुआत करते है,
चलो ना, नए साल में
कुछ नई शुरुआत करते है,
भूल के सारी कड़वी बातें,
कुछ मीठी सी बात करते है।।

क्या चाहा था,क्या हो गया,
क्या पाया था,क्या खो गया,
किसका साथ छूटा था,
कौन अपना हो गया।।
बेमतलब की ऐसी बातों में
वक्त नही बर्बाद करते हैं,
चलो ना, नए साल में
कुछ नई शुरुआत करते है।।

गुजारे थे जो हसीन लम्हे,
जिसमे चैन ओ आराम मिला था,
जब खिले थे मुस्कान होठों पे
रिस्तों को नया आयाम मिला था,
केवल उन्हीं खूबसूरत
पलों को याद करते है,
चलो ना, नए साल में
कुछ नई शुरुआत करते है।।

चलो एक वादा खुद से
और उस रब से एक अरदास करते है।
जो खोया है उसे पा लेंगे,
जो बिगड़ा है उसे बना लेंगे,
जो रूठा है उसे मना लेंगे,
जो छोड़ गया उसे बुला लेंगे,
ऐसे अच्छे ख्यालों से
दिल को आबाद करते है।।
चलो ना, नए साल में
कुछ नई शुरुआत करते है,

आ रहा है साल नया,
नई उम्मीदों के नए रंग लिए,
नया विश्वास, नए उमंग लिए,
हजारों ख्वाहिशों की
लड़ियों को अपने संग लिए,
तो फिर क्यूं नहीं
सारे दर्द ओ गम को,
खुशियों की सौगात करते है,
चलो ना, नए साल में
कुछ नई शुरुआत करते ह ।।

💐🙏 Feel_The_Writing 🙏 💐
© Feel_The_Writing