...

9 views

मम्मी की तोप चलेगी पापा की डांट पड़ेगी
1.
लड़का - ऐसी भी क्या जल्दी है चल चौपाटी चलते हैं
कुछ ठंडा पी लेते हैं थोड़ी मस्ती करते हैं

लड़की - लोकल जो छूट गई तो मुझको जो देर हुई तो
मम्मी की तोप चलेगी पापा की डांट पड़ेगी

लड़का - अच्छा तो कल्टी हो ले, कल चार बजे आ जाना
परसों मुझको है जाना ये मौका ना गंवाना

लड़की - पेपर हैं मेरे सर पे कल पापा होंगे घर पे
ऐसे में बाबू शोना मुश्किल है मेरा आना

लड़का - है मुश्किल मैंने माना फिर भी तू जानेजाना
कर कोई भी बहाना लेकिन टाइम पे आना

2.
लड़का - तू पांच बजे आई है था चार बजे का वादा
अपने शोना को क्यों री तड़पाती इतना ज़्यादा

लड़की - घर से बाहर निकली हूं मैं पढ़ने के बहाने
पापा को झांसा देके अपना वादा निभाने

लड़का - आ पाउटशाउट कर के चल सेल्फी खिंचवाते हैं
होटल में कुछ खाते हैं फिर टैटू बनवाते हैं

लड़की - अब टाइम ना बचा है ज़्यादा मस्ती करने का
दो घूंट पिला कुछ ठंडा फिर मुझको घर जाने का

लड़का - इतने अच्छे मौके की ना ऐसी वाट लगाओ
कुछ लम्हे साथ बिताओ आराम से फिर घर जाओ

लड़की - टाईम पे ना पहुंची तो फिर मेरी बैंड बजेगी
मम्मी की तोप चलेगी पापा की डांट पड़ेगी
©charudatta_kelkar
© ©charudatta_kelkar