...

6 views

चॉकलेटी प्यार
जिंदगी की कड़वाहट में
घोलती रहती मिठास
हां पिया मधुर –मधुर लगे जीवन में
ये तेरा–मेरा चॉकलेटी प्यार
ना उपहारों के झूठे तामझाम
ना लाग लपेटों वाली ज़ुबान
हां पिया मदिर–मदिर लगे
ये तेरा मेरा चॉकलेटी प्यार,
ऊबड़–खाबड़ और कटीली
जैसा भी हो ये संसार
मेरे गले बस सुहाए
तेरे ही बाहों का हार
हां पिया सुरभित–सुरभित
ये तेरा मेरा चॉकलेटी प्यार

© Ranjana Shrivastava