6 views
रंगों की बौछार
#🌈🌈रंगों की बौछार🌈🌈
लो आया होली का त्यौहार
वो लाया रंगों की बौछार
ऋतुराज का बसंत पर्व है
खुशियों का ये महापर्व है
रंगों के संग झूम उठा मन
पलास रंग में भीग गया तन
प्रेम रंग उल्लास भरा है
घर आंगन अबीर धरा है
तिलक लगाकर मन इतराया
प्रियतम संग मन इठलाया
सरोबार है गली चौराहे
टोली टोली मस्त जो आए
बिखराए रंग हंसी ठिठोली
एक राग में सबकी बोली
प्रेम रंग में सबको डुबाया
फागुन आया फागुन आया
Usha patel
लो आया होली का त्यौहार
वो लाया रंगों की बौछार
ऋतुराज का बसंत पर्व है
खुशियों का ये महापर्व है
रंगों के संग झूम उठा मन
पलास रंग में भीग गया तन
प्रेम रंग उल्लास भरा है
घर आंगन अबीर धरा है
तिलक लगाकर मन इतराया
प्रियतम संग मन इठलाया
सरोबार है गली चौराहे
टोली टोली मस्त जो आए
बिखराए रंग हंसी ठिठोली
एक राग में सबकी बोली
प्रेम रंग में सबको डुबाया
फागुन आया फागुन आया
Usha patel
Related Stories
9 Likes
3
Comments
9 Likes
3
Comments