...

6 views

विवेकानंद ..
ब्रह्मचर्य संकल्प रखा फिर, वैदिक दर्शन ज्ञान पिया,
वो परमहंस प्रिय शिष्य नरेंद्र, नाम विवेकानंद ज़िया,,
विश्व धर्म सम्मेलन में जब, भारत से ये नाम दिया,
भाई-बहिन संबोधित करके, जनता का आवाह्न किया,
गीता को आधार बताया, भारत का पैगाम दिया
धरम सनातन संस्कृति से, परमपिता का गान किया
वाणी की निर्मल धारा से , मिथक वहम को तोड़ दिया
ऋषिमुनियों की इस भूमि का, जग में नाम बुलंद किया,,
© @mr.rupeshkumar