...

13 views

बंसी की धुन
बंसी की धुन बजाकर,
प्रेम का राग छोड़ गए मोरे कान्हा,
मयूर पंख,
विशाल नैन,
मोरे मन को हर्षित कर जावे,
मोहे तो तेरे दर्शन की आस लगी मोरे कान्हा,
प्रेम का मधुर संगीत तोहरे नाम से है मोरे कान्हा,
तेरी मोहिनी मूरत पर मैं बलिहारी जावा मोरे कान्हा,
ग्वाल बाल संग रास रचाए,
मटकी फोड़े माखन खाए,
तुम्हरी छवि मोहे मन भावे मोरे कान्हा,
प्रेम का सागर तुम्ही से है मोरे कान्हा
प्रेम की राग तुम्हीं से आए हैं मोरे कान्हा,
बंसी की धुन बजाकर,
प्रेम का राग छोड़ गए मेरे कान्हा।