...

5 views

वो भी तो एक इंसान हैं, लेकिन क्यों हम उसें समझ नहीं पाते हैं...
वो भी तो एक इंसान हैं,
लेकिन क्यों हम उसें समझ नहीं पाते हैं...


वो भी अपनों सें प्यार करता हैं
लेकिन कभी कह नहीं पाता हैं,
वो भी दिल में जज्बातें रखता हैं
लेकिन कभी बयाँ नहीं कर पाता हैं..

वो भी परेशान रहता हैं
लेकिन चेहरे पर मुस्कुराहट रखता हैं,
वो भी ख्व़ाब रखता हैं
लेकिन दुसरों के ख्वाहिशे पूरे करता हैं...

वो भी कभी कभी रुठता हैं
लेकिन कभी जताता नहीं हैं,
वो भी भावुक होता हैं
लेकिन कभी दिखाता नहीं हैं...

वो भी रोता हैं
लेकिन आँसू नहीं बहाता हैं,
वो भी खुद का घर छोड़ता हैं
लेकिन कभी शिकायत नहीं करता हैं...

वो भी गुस्सा करता हैं
लेकिन बहुत देखभाल करता हैं,
वो भी Moody रहता हैं
लेकिन जरूरत के वक्त हमेशा साथ रहता हैं...

वो भी फिकर करता हैं
लेकिन खुद की नहीं दुसरों की फिक्र करता हैं,
वो भी टूटते हुए सपने देखता हैं
लेकिन नसीब में जो लिखा हे उसे स्वीकार करता हैं...

वो भी अपनें मौज में रहता हैं
लेकिन समझदारी से काम लेता हैं,
वो भी जिम्मेदारी निभाता हैं
लेकिन बोझ नहीं समझता हैं...

वो भी तो गम में जिता हैं
लेकिन हम क्यों उसें कभी हालचाल नहीं पुछ्ते हैं,
वो भी तो एक इंसान हैं
लेकिन हम क्यों उसें समझ नहीं पाते हैं...

© hobbywriter