...

8 views

सांवली सी वो लड़की
सांवली सी वो लड़की,
क्यूं दुनिया की आंखों में खटकती है।
अपने इस सांवले रंग के कारण,
वो किसी के भी दिल में नहीं धड़कती है।
हर पल वो यह सोचती है कि,
क्यूं दुनिया उसके साथ ऐसा करती है।
हर किसी से वो सिर्फ़,
एक ही सवाल करती है।
अगर सांवला होना गुनाह है,
तो क्यूं ये दुनिया उस कान्हा की पूजा करती है।


© All Rights Reserved