...

6 views

~ इस मिट्टी के लिए ~
इस मिट्टी के लिए
हम अपनी जान लुटाएंगे
हिन्द देश के वासी
हमेशा हम वीर पुत्र कहलाएंगे,

दुश्मनों को पराजय कर
सीमा पर तिरंगा लहराएंगे
भारत माता के खातिर
हम भगत और सुभाष बन जाएंगे,

जो वीर हो गए अपने देश पर कुर्बान
हम हमेशा उनकी गौरव गाथा गाएंगे
आज के ये छोटे-छोटे बच्चे
कल भारत का सूरज बन जाएंगे,

जो भूल गए वीरों के महाबलिदान को
उनको अपना महान इतिहास याद दिलाएंगे
समय आने पर हम महाराणा प्रताप
और झाँसी की रानी बन जाएंगे,

अपने देश की शान के लिए
हम हमेशा तैयार हो जाएंगे
सभी नागरिकों के राग-रग में
देश भक्ति को जगाएंगे,

आओ मिलकर भाईचारे का
ऐसा इतिहास रचाएंगे
ईद दिवाली आपस में मिलकर
हम सब यहाँ मनाएंगे,

अपनी एकता से मिलकर
इस पूरे विश्व को हिलाएंगे
हम दुनियां में जहां भी जाए
भारत का मान हमेशा बढ़ाएंगे,

हम आजादी के महोत्सव पर
भारत माता की जयकारा लगाएंगे
हम सब घर घर में
अपना प्यारा तिरंगा फहराएंगे।
© मेरे अल्फाज़....🦋