...

1 views

हम से ना हो पाएगा
समझ रहा है विनोद
प्रधान जी कह रहे हैं
योगासन करने के लिए
विनोद: योगासन...
ई काऽ होता हैं भैया..??
भैया: अरे नहीं समझें ऊ जिससे मोटापा कम होता है।
विनोद : का बात करते हैं भैया
हम आपको कहा से मोटा लगते हैं..?
अरे नहीं ई हम थोड़े ना कह रहें हैं..?
ई त प्रधान जी कह रहे हैं।
नहीं प्रधान जी..
आप यही कह रहें हैं ना...?
प्रधान जी: भट्ट बुरड़क
हम तो कह रहे हैं योगासन करने के लिए
जिससे इस थुलथुल शरीर के साथ साथ
थोड़े दिमाग की भी सफाई हो जाएगी
और सब सुन लो मेरी बात 21 जुन को यानी कल
इंटरनेशनल योगा दिवस है तो उस दिन याद से सभी को पंचायत भवन आकर योगा करना हैं।
यह क्या आप योगा योगा लगा रखे हैं....?
हमसे ना हो पाएगा प्रधान जी...??
बेकार की फालतू बातें करते रहते हैं।
अरे कैसे नहीं होगा ..??
अभी ऊ विधायक जी आएंगे तब तो सब होगा...!!
और हम कह रहे हैं तो कह रहा है नहीं होगा नहीं होगा..??
अभी डीएम मैडम को फोन लगाते हैं।
अच्छा तुम हमको ई बताओ कि योगा नहीं होगा
तो तुमसे होगा का बे....??
अच्छा सचिव जी आप एक काम करिए कि
ऑफिस के बाहर एक बोर्ड लगा दीजिए
कि जो योगा करने नहीं आएगा उसको जुर्माना भरना पड़ेगा।
हा प्रधान जी ये ठीक रहेगा..!
फिर देखते हैं कैसे नहीं आते पंचायत आफिस सब योगा करने के लिए..?
देख रहा है विनोद प्रधान जी गुंडागर्दी कर रहें हैं।
हा भैया गुंडागर्दी कर तो रहें हैं।
पर ई गुंडागर्दी हमरे भलाई के लिए ही कर रहें हैं ना..!
अरे भट्ट बुरड़क भलाई के लिए,
ई प्रधान अपनी छोड़कर किसी और की भलाई के बारे में नहीं सोचता है। पहले हमारे बच्चों को बवासीर कहा और अब यह योगा का नया ड्रामा..!!
पता नहीं और का..का करेगा यह प्रधान..??
एक बार हम प्रधान बन गए ना तो देखना अच्छे से घिस घिस कर योगा करवाएंगे इस प्रधान और इसकी मेहरारू मंजू देवी से...
अच्छा अच्छा गुस्सा मत होइए भैया....??
हम का कह रहें थे भैया कि हम सब भी कर लेते हैं ना योगा..!!
बेकार का जुर्माना भरने से तो अच्छा ही है कि हम योगा ही कर ले..?
ठीक है आ जाएंगे कर लेंगे कल योगा।।
विकास पूरे गांव में अनाउंसमेंट करवा दें
जो भी कल पंचायत ऑफिस आकर योगा
नहीं करेगा उसको एक हज़ार जुर्माना रुपए का भरना पड़ेगा..!
21 जुन की सुबह चार बजे हेलो कौन बोल रहे हैं आप...? अरे आप ही ना फोन किए हैं तो आप बताइए आप कौन बोल रहे हैं...??
हम डी एम.. मंजू देवी से बात कराइये..!!
जी जी डीएम मैडम अभी करते हैं।
अरे रिंकी की मम्मी.. जल्दी उठो डीएम मैडम का फोन है।
का हो गया अब का कांड कर दिया आप लोग....?
अरे कुछ ओ नहीं..? लो पहले तुम बात तो करो देखो क्या बोल रही है।
हेलो नमस्कार डीएम मैडम..!!
नमस्कार नमस्कार मंजू देवी..!!
जल्दी से पंचायत ऑफिस पहुंचिए
योगा के लिए हम भी आ रहे हैं।
अच्छा आईए मैडम
हम अभी पहुंचते हैं।
और जब डीएम मैडम पहुंचती है पंचायत ऑफिस
तो क्या देखती है।
प्रधान सहित सभी गांव वासी योगासन नहीं बल्कि निद्रासन की मुद्रा में बैठे हुए हैं।
यह क्या प्रधान जी..?
आप सब यहां आकर सो रहे हैं..??
डीएम मैडम सुनिए ना वो हम का कह रहे थे कि
कुछ ले देकर रफ़ा दफा करते हैं ना 😂😂
हम ने बहुतै कोशिश किया पर कुछों ना हुआ
ये योगा हम से ना हो पाएगा.......??
किरण