...

59 views

वो भांप लेती है पुरुष के मनोभावों को
स्त्री जब भी झांकती है पुरुष की आंखों में
वो भांप लेती है पुरुष के मनोभावों को

पुरूष जब झांकता है स्त्री की आंखों में
वो समझ कर भी नहीं समझ पाता है

वो डूबकर रह जाता उसकी आंखों में
सुध-बुध गंवा बैठता है,,,,,,,

इसका कारण है,,,, स्त्री जब झांकती है पुरुष की आंखों में,
तो पूर्ण समर्पण के साथ दिल से,,,,,

और पुरुष झांकता है तो अपने पुरूषत्व केअंहकार के साथ
इसलिए वह कभी उसे समझ नहीं पाता।।

© वैदेही