...

81 views

चलो इस बारी शहर से गाम चले
Usually people migrate to city. This is the first time people are migrating to village not only in India but in developed countries too due to COVID-19. Based on migration I wrote these lines😇😇.
चलो इस बारी शहर से गाम( गाँव) चले|
भीड़ भरी सड़कें छोड़,
खेत, पगडंडी तमाम चले ||

चलो इस बारी शहर से गाम चले|
बंद शहरी मकानों से,
खुली देहरी खुलेआम चले||

चलो इस बारी शहर से गाम चले |
चकाचौंध भरी शामों से,
जहाँ लालटेन, डिबीया आम जले||

चलो इस बारी शहर से गाम चले|
AC और Cooler नहीं,
जहाँ ठंडी हवा सरेआम चले ||

चलो इस बारी शहर से गाम चले|
जहाँ अमिया मचान तरे,
खिस्सा बखान करे||

चलो इस बारी शहर से गाम चले|
जहाँ अपने अपने ही हो,
ऐसे अनोखे धाम चले||

चलो इस बारी शहर से गाम चले|
कुछ बखत( वक्त ) अपनों के नाम करें!!
कुछ बखत( वक्त ) अपनों के नाम करें!!
@Pakhi

#village #migration # purityofvillage
#coronalockdown