...

3 views

गुमशुदा
कभी कभी हम ब्रेकअप जैसे फेस को झेल नहीं पाते
#PostBreak-UpStory
उसी पर ये लड़के के साइड का छोटा सा फेस

उम्मीद करता हूं आप सब को पसंद आएगा ।

पागल सा एक लड़का था
बस खामोश सा वो रहता था
शायद नहीं थी कोई ख्वाइश उसकी
बे-ख्वाइश सा फिरता रहता था

खुदको खो चुका था शायद वो
गुमशुदा सा रहने लगा था
इतना अकेला रहता था
जैसे तन्हाई ने घेर रखा हो

बाल थे बिखरे उसके
आंखे रहती थी लाल
जैसे खूब रोया हो वो
आंखो के नीचे थे गद्दे
ना जानें कितने समय से ना सोया हो

चेहरे का नूर खो गया था उसका
चेहरे पर एक भाव बन सा गया था
जैसे कुछ कहना चाहता हो वो
किसी को पर कहना ना पा रहा हो

उसकी हंसी उससे ना जानें रूठी हो
बौखलाया सा रहता था वो
शायद किसी की तलाश थी उसे
कुछ ना कुछ तो तलाशता रहता था

अपने आप में ही मस्त मगन सा
बस गुम गुम सा रहता था वो
उसके कंधे इतने झुके हुए
ना जानें किस किस बात का बोझ ले रखा हो

उसकी चाल इतनी टूटी थी मानो
उसके पैरो का उसकी सोच से कोई मेल ही ना हो
चलते चलते रुक जाता था वो
शायद खुद से हार गया था वो।
शायद खुद से हार गया था वो....
© VB