...

4 views

दर्पण होता है समय!!
दर्पण होता है समय
इसलिए ही परिवर्तन होता है
एकसार जो रहेगा तो
कैसे सीख पायंगे
कैसे आगे बढ़ पाएंगे
कैसे ऑंखें खुलेगी
कैसे खुद को बदल पाएंगे!!!

दर्पण होता है समय
गिरा देता है उठा के
संभाल लेता है गिरा के
नहीं कभी एक सा रहता
पल पल बदलता रहता
भीचना चाहोगे मुट्ठी में इसे
ये हाथ नहीं आएगा!!!

दर्पण होता है समय
क्या है समय के हाथों में
ना कोई जान पाया
क्या चाहता है समय
ना कोई समझ पाया
कर्म किये जा अपने हिस्से के
समय सब बताएगा!!!

दर्पण होता है समय
जीवन का हर पड़ाव
कभी साथ कभी अलगाव
अनुभवों का ताना बाना
जाल नया बुनता जाएगा
जीवन के रूप निराले
समय सब दिखलाएगा!!



© vineetapundhir