...

8 views

कोशिश सफल होती है
कोशिश सफल होती है,
चाहे कितनी बार नाकाम क्यों न हो।

नौका सागर से पार हो जाती है,
चाहे कितने तूफान क्यों न हो।।

सात समुंद्र पार करना है कठिन,
मुसीबत हजारों होती है।
पर जब ठान लिया मन ने,
युक्ति हजारों होती है।।

बूंद बूंद से घड़ा भरता है।
कदम कदम से रास्ता नापता है।

डालो एक एक कंकड़ समुद्र में।
तभी तो रामसेतु बनाता है।।

जय गुरुदेव
राजीव बल्लाल
०२.०४.२०२२
वापी