...

41 views

बेचारी जनता..........
क्या फर्क पड़ता हैं
राजा कौन हैं
जनता बेचारी, जनता हैं
उसे बस् ,सेहना हैं ।।

क्या फर्क पड़ता हैं
राजा रावण हैं के राम
अगर राजा रावण हैं
तो बेचारी जनता सिता हैं
उसका अपहरण जो होना हैं
अगर राजा राम हैं
तो उसे अग्निपरीक्षा जो देनी हैं ।।

क्या फर्क पड़ता हैं
राजा दुर्योधन हैं के धर्मराज
अगर राजा दुर्योधन हैं
तो बेचारी जनता द्रौपदी हैं
उसका वस्त्रहरण जो होना हैं
अगर राजा धर्मराज हैं
तो उसें पांचो में बंट जो जाना हैं ।।

क्या फर्क पड़ता हैं
राजा रंक हैं के राव हैं
अगर राजा रंक हैं
तो बेचारी जनता गरिब हैं
आधे पेट उसे सोना जो हैं
अगर राजा राव हैं
तो उसे जुलूम जो सेहेना हैं ।।

जनता बेचारी, जनता हैं...............

© Subodh Digambar Joshi