...

6 views

चलो मान लिया
चलो मान लिया हम एक नहीं हो पाएंगे,
कल यू छूपते- छुपाते एक दूसरे से मिलने नहीं आयेंगे,
यूं बारिशों में भीगते हुए एक दूसरे में फिर ना बह पाएंगे
चांद- तारों, साहिल-मझधार, जैसी बातों से एक दूसरे को नहीं रिझा पाएंगे,
फिर हक़ीक़त में ख्वाबों को नहीं संजो पाएंगे,
हर पल गुज़रे हुए लम्हों में क़ैद हो कर रह जाएंगे,
फ़िर एक दूसरे से और एक दूसरे के लिए नहीं लड़ पाएंगे,
हम दूर तो हो जाएंगे लेकिन क्या जुदा हो पाएंगे,
एक दूसरे से तो मुंह मोड़ लेंगे लेकिन आइने से कैसे खुद को छुपाएंगे,
हमारा साथ तो ना सही लेकिन क्या सांसों से रिश्ता तोड़ पाएंगे,
ये ख़्वाब आखें बंद करते ही फ़िर नज़र आ जाएंगे,
चलो मान लिया हम एक नहीं हो पाएंगे।
#love #life #writing #hindilove #lovediary