...

9 views

26july kargil
26जुलाई 1999तक लड़ा गया,
60 दिनों का युद्ध था
खोया उसमे कई माथो ने,
अपना कुमकुम था।
किसी ने खोया अपनी राखी,
के लिए हाथ था।

ख्वाईश उनकी भी रही होगी,
मां के गोद में अपनी नींद पूरी करने की,
पर वो शायद जम्मू कश्मीर की बर्फ,
काफी ज्यादा थी।

शब्द नहीं होंगे पूरे कितने भी,
इनके सम्मान में।
इतना महत्वपूर्ण और खास इनका,
योगदान है।

कैप्टन विक्रम बत्रा,लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे ,
सूबेदार योगेंद्र सिंह ,यादवसुल्तान सिंह नरवरिया,
ऐसे और भी कई जवान थे,
जिनसे आज भी कई लोग अनजान है।
जिन्होंने बचाई रखी हमेशा से,
अपने तिरंगे की शान है।

जब हुई तैयारी मई १९९९में,
इस भूमि पर अधिकार,
दुश्मन द्वारा जमाने की।
तब ठानी थी इन्ही वीरों ने,
अपनी भूमि,अपना देश,
उनसे बचाने की।

पता था शायद उनको भी,
लिख रहे थे जो वो,
पैगाम उनको वो शायद अखरी था,
पर पहला सच्चा प्रेम उनका,
अपनी भारत मां से था।
अपनी भारत मां के लिए,
जान की बाज़ी लगाकर,
फहराया फिर अपनी धरती पर तिरंगा था।
© ujjwalkaintura

#kargilvijaydiwas #kargilWarDay #26july #war #salute #bharat #tiranga