...

21 views

भारतीय संस्कृति की अद्भुत विलक्षण कहानी है
भारतीय संस्कृति की अद्भुत विलक्षण कहानी है
मनुष्य क्या देवताओं ने भी शिरोधार्य मानी है

लूटा गया सैकड़ों बार पर हार न मानी है
नित नई नवेली बनने की इसने ठानी है

विविधता में एकता ही हमारी निशानी है
वीरों ने गाथा हमेशा गाई ज़ुबानी है

हर धर्म जाति आपस में मिल यहां रह जानी है
सब मिलकर मनाते एक दूसरे की मेहरबानी है

यहां तो कोस-कोस पर बदले पानी है
और ताजुब्ब देखो ढाई कोस पर बदले बानी है

धन्य धन्य हमारी संस्कृति और,,,,
धन्य धन्य भारत माता रानी है,,,,,
© वैदेही