...

5 views

लड़कियाँ
सवाल हमें लड़कियों से ही क्यों होता ,
दोष होता है रावण की नज़रों में अग्नि परीक्षा देती है सीता कब तक किसी द्रौपदी का चीर हरण होगा
कोई लड़की ही घूँघट क्यों करे,
कोई लड़का क्यों ना अपनी आँखें बंद करे
अगर लड़का करता है बलात्कार, फिर भी होता सेवा सत्कार
अगर लड़की कर ले गलती से भी प्यार उसके ऊपर लटकती है परंपरा की तलवार
क्यों शर्म सिर्फ लड़कियों का गहना है
क्यों लड़कियों को ही आग में जलना है
उठो नारी अपनी आवाज उठाओ निकल परंपरा की बेदी से अपने कदम आगे बढ़ाओ