...

1 views

तू
तू सुबह,
तू शाम ,
तू माया ,
तू अरमान|
तू स्वप्न परी ,
तू नयन अरी,
तू इकलौती
मेरी अभिमान |

तू राग ,
तू गान ,
तू भूत ,
तू वर्तमान |
तू सादगी,
तू बहार ,
तू ले आ,
मेरी प्रेम फ़रमान |

तू घटा में ,
तू लहरों में,
तू झरना,
तू आसमान |
तू चित्र विषय
तू पद्य आशय
तू तीर, तो
मैं कमान |

तू ज़िंदगी,
तू बंदगी ,
तू धड़कन ,
तू जहान|
तू मोहब्बत,
तू इबादत
तू बन राधा
मैं बनु तेरा श्याम |
© All Rights Reserved