...

20 views

मेरी माँ के हाथ।
तेज बुखार मे माथे पर पट्टी रखते हाथ ।

रातों को उठ-उठ के हमे दवा पिलाते हाथ।।
मेरी माँ के हाथ.....।
मेरी माँ के हाथ.....। ।
सर्दियों मे हमारे बदन के आस-पास रजाई दबाना।

पुरानी बातो से हमे अपना बचपन याद दिलाना।।
मेरी माँ के हाथ...।
मेरी माँ के हाथ...।।
कभी लाड करते तो कभी गलतियों पर फटकारते हाथ।

बदतमीजियों पर तेज से चांटा पड़ते हाथ।।
मेरी माँ के हाथ.....।
मेरी माँ के हाथ.....।।
मामूली दाल और चावल को बेहतरीन बनाते हाथ।

मेरी प्रशंसा पर भरपूर ताली बजाते हाथ।।
मेरी माँ के हाथ....।
मेरी माँ के हाथ...।।