...

11 views

मगर सोचने से क्या होगा ?
बर्बादी तो हुई होगी
मगर सोचने से क्या होगा
नाकामी तो मिली होगी
मगर सोचने से क्या होगा
कई घर झुलसे होंगे
मगर सोचने से क्या होगा
आग तो लगी होगी
मगर सोचने से क्या होगा
मस्जिदें गिरी होंगी
मगर सोचने से क्या होगा
शिवाले भी ढहे होंगे
मगर सोचने से क्या होगा
हम सबका खून एक है
मगर सोचने से क्या होगा
कुछ करने से कुछ होगा
मगर सोचने से क्या होगा
हौसले की गर्मी से पत्थर पिघलेगा
मगर सोचने से क्या होगा
मुल्क का हर शख्स ज्वाला उगलेगा
मगर सोचने से क्या होगा
जवानी मिली है हौसले बुलंद रखो
निज़ाम भी बदलेगा
मगर सोचने से क्या होगा।
#beingyouth
#सही-जगह
#सही-वार
© Ish kumar