...

26 views

यौन उत्पीड़न - एक दर्दनीय हादसा
आज फिर एक बेटी पर गलत नजर पड़ी,
कुछ ऐसा हुआ की आस पास की हवाएं भी रो पड़ी।
दुर्गा मां की धरती पर देवी पर है जुल्म हुआ,
लडकी को हर बार दोष देने वालो बताओ लड़की ने इस बार क्या है गुना किया।


वो तो रात की नींद भुला कर पढ़ रही थी,
ना ही छोटे कपड़े पहने और ना ही सड़क पर अकेली घूम रही थी।
अपने कल को बेहतर करने के लिए संघर्ष में जुटी हुई थी,
उस दरिंदे ने उसकी इज्जत लूट कर शरीर को हर जगह से नोच दिया,
बताओ बेटी का इसमें क्या कसूर था भला।


इतनी मेहनत के बाद बेटी डॉक्टर बनी थी,
गरीब लोगो को मौत से बचा रही और उस रात उसे ही दर्दनीय मौत दे दी।
देश के कानून में ही कमी है वरना दरिंदो का ये सब करते हुए हाथ क्यों नहीं कांपता,
इनसे पहले भी लाखो बेटियों के साथ ये हो चुका,
किसी को 7-8 सालो में है न्याय मिला और किसी की फाइलों को तो दीमक ही है खा चुका।

क्यों हर बार उन दरिंदो को बचाया जाता,
फांसी या गोली मारने की जगह और बुरा उन्हे सबक क्यों नहीं सिखाया जाता।


ऐसा कुछ कदम उठाना चाइए,
की गलत सोचते ही उन दरिंदों की रूह कांप जाए।
देश की बेटी के लिए सब आवाज उठाओ,
और न्याय के लिए हर जगह इस संदेश को पहुचाओ।।


#JUSTICE FOR WEST BENGAL DOCTOR
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


© journey to being a engineer 💪