...

37 views

Acid Attack
एक लड़की उससे मिली थी,
बाते उसने हसीन की थी,
एक नोक झोंक पर उसने कहा,
क्या मुझ पर भी acid (एसिड)…....?

उसके इन शब्दो ने,
उसके दिल में वार किया,
इसने ऐसा क्यों कहा?
उसने दुखी होकर विचार किया।

उसके दिल में जो दर्द हुवा,
वो मैं शब्दो में लिख नहीं सकता,
उसने ये क्या कह दिया?
जो वो सपने में भी सोच नहीं सकता..!

उसने कहा मैं वैसा नहीं हु,
उसको...वो क्या बता रहा था?
उसको...वो क्या बता रहा था?
गलती लड़की की नहीं थी भईया,
सालो से यही चला आ रहा था।

एक दिन....,

हाथ में खुली बोतल थमी थी उसने,
और झटके से मुंह पर गेर दिया,
बस 'ना' ही तो कहा था उसने,
और तूने उसका जीना छीन लिया।


© Kuldeep_Saharan