...

15 views

चलो....

चलो किसी दूसरी दुनिया में चलें,
जहां गम का दरिया ना हो।
खो जाएं हम वहां और फिर वापस
आने का कोई ज़रिया ना हो।

चलो भूल जाएं कि हम सदियों से
एक दूसरे को जानते हैं।
बैठ जाएं उसके पाक़ आगोश में
जिसे हम खुदा मानते हैं।

चलो रूह को महसूस करें और भूल
जाएं कि हम इंसान हैं।
हम भी पहुंच जाएं वहां जहां हमारे
इन्तज़ार में भगवान हैं।

चलो कुछ तो ऐसा करें कि आंखों से
ये कुहरा साफ हो जाए।
इस जहां में ना सही पर उस जहां में
हमारा इंसाफ हो जाए।

चलो इक कोशिश करें कि जीने कि
वजह सामने आ जाए।
कुछ तो ऐसा हो दोनों जहां में कि
हमें जीने में मज़ा आए।

चलो चुपचाप बैठ जाएं और राह देखें
कि वो ऊपरवाला आएगा।
सब्र करें और उसकी भी ज़िद देखें कि
वो और कितना आज़माएगा।

by Santoshi