...

40 views

थैंक्स
हर जिंदगी में कोई ना कोई लम्हा जरूर होता है,
मेरी जिंदगी के लम्हे ऐसे ही थे:-

जब ना जान ना पहचान फिर भी,
आपका हमें अपने बच्चे मानना,
बहुत प्यारा एहसास था।

आपका क्लास में आना और,
हमारा डेक्स के नीचे छुपना,
और अचानक से जोर से गुड मॉर्निंग मैम, कहना वह भी बस क्या लम्हे थे।

आपसे उल्टी-सीधी बातें करके,
आपकी जन्मदिन की तारीख पक्की करना,
वह भी उस क्या लम्हे थे।

कंप्यूटर टेस्ट मैं कम मार्क्स आना,
और आपका उन सीट्स का छुपा के सरप्राइस देना,
बस क्या लम्हे थे।

लंच टाइम में फटाफट लंच करके,
आपके पास दौड़े चले आना और,
5 मिनट में ढेर सारी बातें कर लेना,
बस क्या लम्हे थे।

बारिश के समय क्लास में कम बच्चों का आना,
और फिर पढ़ाई नहीं मजे करना,
वह भी क्या लम्हे थे।

पेपर से पहले आपके पास दौड़ के आना, और आपसे बेस्ट विशेस पाना,
बस क्या लम्हे थे।

और आखरी बार आपसे मिलना और ,
आपका हमें नम आंखों से गले लगा लेना,
वह तो एक ऐसा लम्हा था जिसे
जिंदगी भर ना भूल पाऊं,

थैंक्स मैम आपने हमें इतना प्यार दिया।