...

16 views

कोई बात नहीं
किस्मत में तेरा साथ नहीं।
खैर चलो कोई बात नहीं ।।

याद तेरी किस दिन नहीं आती ।
सपना तेरा किस रात नहीं।।

केवल दिल देखो लोगों का ।
रंग धरम या जात नहीं।।

भात मिला तो दाल नहीं थी।
दाल मिली तो भात नहीं।।

जितना रोते चिल्लाते हो ।
उतने बुरे हालात नहीं।।

© राम अवतार "राम"