...

43 views

~"धागे से धागे की बात"~
•••••••••••••••••••••••••
क्या लड़का क्या लड़की
प्रेम बने या प्रेमी बने
कवि के स्याही तोड़े जज़्बात
हवस से प्रेम फिर कैसे लड़े
धागे से धागे की बात
•••••••••••••••••••••••••
क्या संस्कृति क्या संसार
वात्सल्य सत्य या वासना सत्य
कवि के कलम बड़ी सकुचात
मातृत्व से बड़ा कौन दुर्भाग्य हो
धागे से धागे की बात
•••••••••••••••••••••••••
क्या तन क्या मन
अंधा बने या आँख बने
कवि के शब्द अधम जात
मन को कौन कपड़ा ढके
धागे से धागे की बात
•••••••••••••••••••••••••
कौन गलत कौन सही
ज्ञान हो या ज्ञानी हो
कवि से कविता रोए सारी रात
गयी इज्जत फिर कैसे लौटे
धागे से धागे की बात
•••••••••••••••••••••••••
©विकास शाही
© All Rights Reserved