...

5 views

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
🌈🌈-रसरंग है होली-🌈🌈
-------*--------*--------*---------
दिव्य दामिनी,"दीपशिखा" सम,
द्वेष,दंभ दनु दहन है होली।
फागुन फलें फूल,फल फलियां,
फुर्सत फिरत फाग है होली।
मंजुल मंजरी मस्त मनभावन,
मुखरित,मत्त मृदंग होली।
पराग पुष्प सम पल्लवित प्रियवर,
पुलकित प्रेम पिचकारी होली।
नूतन, नवल नीरू सी निकिता,
नववधू ,नव श्रृंगार है होली।
हठी हास्य, हिल्लोल,हिलोरा,
हर्षित हृदय हुड़दंग है होली।
अंबर उड़े अबीर, अंग रंग,
अर्पित अर्क आनंद है होली।
रूप,राग,रस खान रसायन,
रसिक राज़, रसरंग है होली।
--------*---------*---------*---------
(-Sonali Tiwari)