...

5 views

वो भारत देश हमारा प्यारा है
#guru_r #writer #poetry #writco

दिखता संसार के नक्शे मे एशिया एक तारा है,
राष्ट्रीय गान मे जन-गण-मन और वंदेमातरम नारा है,
सारे संसार मे गूँज रहा वो भारत देश हमारा है,
गाँधी, गौतम, राम यहाँ, यहाँ अब्दुल हमीद हुए,
भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर जैसे शहीद हुए,
यहीं कश्मीर सुहानी है, यहीं हिमालय न्यारा है,
सारे संसार मे गूँज रहा वो भारत देश हमारा है,
मर मिटते हैं लोग यहाँ पर जब देश की आन पर आती है,
बुढो से लेकर बच्चो की छाती भी गोली खाती है,
यँही पर पावन गंगा है, यहीं तिरंगा प्यारा है,
सारे संसार मे गूँज रहा वो भारत देश हमारा है ।।

जय हिंद, जय भारत




© guru_r