...

2 views

Relationship.....❤️
रिलेशनशिप क्या है????...
रिलेशनशिप का मतलब एक bf या gf वाला रिलेशनशिप ही नही होता....
एक ऐसा रिलेशन जिसमे दो लोग सिर्फ भावनाओं से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं..
इक ऐसा रिश्ता जिस पर कोई सामाजिक मोहर या नाम नही होता.
मगर समाज के हर दिखावटी रिश्ते से बढ़कर फर्ज निभाया जाता है...
एक ऐसा बंधन जिसमे आप एक दूसरे से जुड़े भी रहते है और आपकी आज़ादी पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नही रहती..
वो एहसास जो आपको कभी तन्हा नही रहने देता...
ज़रूरी नही की कोई आपके साथ चल रहा है तभी साथ है,
ज़रूरी तो ये है की किसी की मौजूदगी आपको कभी अकेला महसूस ना होने दे..
आपकी हँसी में जिसकी खुशी शामिल हो,आपके दर्द में नमी उसकी पलकों पर ठहर जाये....
एक ऐसा रिलेशन जिसमे वादे नही होते,कसमें नही खायी जाती..
बस एक एहसास जो दो लोगो को आपस में जोड़े रखता है...
रिलेशन शिप का अंत ज़रूरी नही की शादी हो या हमेशा के लिए बिछड़ जाना....
उम्र भर निभाया जाने वाला एक अहसास एक भरोसा कि चाहे मेरे साथ कोई हो ना हो वो हमेशा होगा..
एक विश्वास जो आपको कभी कमज़ोर नही पड़ने देता
© 𝚂𝚑𝚊𝚢𝚊𝚛𝚂𝚑𝚞𝚋𝚑