...

18 views

हम सिर्फ चर्चा करते है

हमें ऐसा करना चाहिए,
हमें वैसा करना चाहिए।
हमें ये और वो करना चाहिए,
हम सिर्फ चर्चा करते है।।
ये व्यवस्था सही नहीं है,
ये बातें सही नहीं है।
हमें सब ठीक करना चाहिए,
हम सिर्फ चर्चा करते हैं ।।
हमें एक दूसरे से ,
मिल कर रहना चाहिए।
हमें एकता बनानी चाहिए,
हम सिर्फ चर्चा करते हैं।।
देश में उन्नति करना है,
देश के गद्दारों को मार भगा ना है।
लेकिन हम कभी कुछ नहीं करते,
हम सिर्फ चर्चा करते हैं ।।
बूढ़े मां- बाप को नहीं छोड़ना चाहिए,
हमें एक अच्छा संतान बनना चाहिए।
ये सब कहावत ही रह गई,
क्यों कि हम सिर्फ चर्चा करते हैं।।

✍️कंगना मिश्रा
© copy right


#contest
#poems
#hind #hindipoem
#inspirational