...

16 views

इंतज़ार
एक हुनर सबको मिला,
और मुझे वो तुझसे मिला।
देख तुझे मैं ख़ुद से मिला,
प्यार तेरा जब दिल से मिला।

जंगली दिल को सहारा मिला,
सुकून भरा एक भरोसा मिला।
जपमाला संग इंतज़ार मिला,
एक हुनर सबको मिला।

तेरे इत्र सी बातों से मैं मिला,
समझा तुझे, अपनापन मिला।
कल्पना-कवच बीच जी मिला,
एक हुनर सबको मिला।

कोरा काग़ज़ सा साथ मिला,
नैन बादल, मीत-ए-तू मिला।
तेरी परछाई का स्पर्श मिला,
एक हुनर सबको मिला।

© Shandilya 'स्पर्श'