...

205 views

शुक.. शूक...जरा वो देना..!!
कॉन्डोम नाम सुनकर हीं
सामने आता हैं एक निर्वस्त्र जोड़ा...
न जाने हमारी सोच को किसने
इतना तोड़ा मरोड़ा...!!!
न जाने क्यों इस शब्द को
इतना डरवाना क्यों बना दीया...
मानों जैसे किसी ने
महायुद्ध हीं पुकार दिया...!!!

गलतीसे कॉन्डोम बोल दो तो
मानों जैसे दुनिया हीं हिल जाति हैं...!!!
निकनेम् से बुलाना पड़ता हैं नजाने
कॉन्डोम शब्द से क्या आफत आ जाति हैं...!!!
मेडिकल वाले महाशय भी
बेस्ट डिकॉडर नजर आते हैं...!!!
पॉलिथिन..wrapper.
"शुक शुक अंत मे "भैया वों दे तो...!!!
जैसे शब्दों को बिना किसी शक के समझ जाता हैं..!!!

और सब से ज्यादा बवाल तो तब हो जाता हैं...
जब जब ये भयंकर नाम
किसी लड़की की जुबां पर आता है...!!!
जरूरत तो दोनो की हैं
ये किसी की ध्यान में कहा आता हैं...
कैसी करैक्टरलेस लड़की हैं
यही चर्चा का विषय बन जाता हैं...!!!

सैनिटरी नैपकिन से ज्यादा
बत्तर दर्जा कॉन्डम को मिल गया....
उसे तो नूक्लियर बॉम्ब से भी ज्यादा खतरनाक दिखाया गया..!!!
पैड्स की तरह वों भी
लपेटकर हीं दिया गया...
जैसे rdx भरा हो वैसे हीं वों भी
छुपते छिपाते घर लाया गया..!!!

सेक्स सब करते हैं बस दूसरे के
सेक्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया...!!!
लोगो की मानसिकता को_मद्दे नजर
रखतें हुए इसे भी छुपाया गया....!!!!
पर मैं बोलती हूं क्यों इसे इतना
गंभीर बनाया गया....!!!
जो नजाने कितनी बिमारोयो से बचाए उसे क्यों इतना संकोचित करार दिया गया...!!!??

it just a कॉन्डोम जो न जाने
कितनी घरो की इज्जत बचाता हैं...!!!
तो इसे इज्जत से पुकारने मे
लोगोंका नजाने क्या जाता हैं..!!!
माता पिता बनना की नही बनना
ये चुनने का अधिकार वों तुम्हे देता हैं...!!!
तो उसके नाम से इतनी झिजक् क्यों
ये कभी कभी समझमे हीं नही आता हैं...!!!

चलो मान लिया वों कचरा हैं ...
कचरे में फेंका जाता हैं...!!!
पर कम से कम कोई बच्चा
उसी कचरे में फेकने से तो बेहतर हीं है..
जो कॉन्डोम कचरे में फेंका जाता है...!!!
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
topic credit: @A7649
it just a condom तो कमेंट्स में प्रलय लाने की कोई जरूरत नही बस अपने ललाट की रखाओको नॉर्मल कर के अपनी मस्तिष्क की कोशिकाओ को शांत कर खुली बुद्धि से इसे पढ़े
और ज्यादा संस्कारी लोग दूर रहे पीलीज 🙏

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
© A.subhash

#lifelesson #poem #humour #deepthoughts #Life&Life #thinking #WritcoQuote #writco #letstalk