...

37 views

Beti : Subah se raat tak, har ladki
Subah se raat tak
har ladki
सुबह से रात तक

हर लड़की


हर लड़की क्या कुछ नहीं करती है,

घर परिवार के लिए दिन - रात मरती है।


हर सुबह वह जल्दी उठती है,

घर का सारा पानी वो भरती है।

घर की साफ - सफाई अच्छे से करती है,

झाड़ू - पौछा से लेकर, पूरे घर को सजाती है।।



सुबह नाश्ते से लेकर, घर का खाना तक बनाती है।


पढ़ाई - लिखाई भी वह साथ में करती है,

हर बार अच्छे नंबरों से पास वह होती है।

लड़कों को भी पीछे वह कर देती हैं,

हर काम में अव्वल वह रहती हैं।।


घर हो या बाहर हो, सारे काम वह करती हैं,

अपनी जिम्मेदारियों को वह खुद से निभाती है।

वह किसी पर बोझ नहीं बनती है,

दिन - रात वह भी मेहनत करती है।।


हो जाती है जब शादी, किसी बड़े घर के लड़के से,

तो वहां के हर रंग में वह, खुद को ढाल लेती है।


सुबह फिर जल्दी वह उठती है,

देर रात तक पति का इंतजार वह करती है,

साथ में ही भोजन आदि करती है।

पूरे परिवार को वह संभाल लेती है,

हर एक के लिए वह जीती और मरती है।।


हर बेटी दिन - रात एक कर देती है,

वह भी सुबह से लेकर रात तक काम करती है।



*******———*******———*******



एक लड़की क्या कुछ नहीं करती घर परिवार के लिए। लड़का तो नौकरी करता है बाहर का काम करता है लेकिन एक लड़की घर के सारे काम तो करती ही है और बाहर के भी संभालती है फिर भी सब कहते हैं कि आखिर तुम करती क्या हो ? एक लड़की का जीवन एक लड़की ही जानती है। बेटा तो नौकरी करता है लेकिन पूरे परिवार को एक लड़की ही संभालती है। किसी को भी उसके साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए।





✍️ - अनुभा पुरोहित



© All Rights Reserved