...

7 views

बंधन...❤️
बंधनों के कई रूप होते हैं
सात फेरों का बंधन
सात जन्मों का बंधन
जन्मों जन्मों का बंधन पर
एक बंधन और भी होता है
मन से मन का बंधन
शायद इस बंधन में कोई अग्नि साक्षी नही
हवन नहीं
कोई सात वचन नहीं कोई फेरे नहीं
पर सबसे निकट सबसे अलग है
यह न बांधने की चाहत न छूटने का मन
बस ऐसा है यह मन से मन का बंधन
© I_M_ShayarShubh