...

26 views

ख्वाबों की दुनिया
#ख्वाबोंकीदुनिया

मुझे आप सब का ख़्वाबों की दुनिया से नहीं है।
कोई भी किसी तरह का सामना करवाना है।

मुझे तो इस ख़्वाबों की दुनिया से अलग‌ ही‌ है।
अपनी हक़ीक़त से आप सबको रुबरु करवाना है।

दुनिया के शोर से दूर ,मेरा एक आशियाना है।
पहाड़ों की सुंदर वादियों में , बसा मेरा घराना है।

बारह महीने ही होता जहां पर मौसम सुहाना है।
प्रकृति का बसा जहां पर बहुत भरपूर खजाना है।

हिमालय के गोद में बसा उत्तराखंड मेरा प्यारा है।
देवों की भूमि कह के इसे संबोधित किया जाता है।

ख़्वाबों की दुनिया जैसा ही उत्तराखंड हमारा है।
जहां के जर्रे जर्रे में देवों का निवास माना जाता है।

यहां की संस्कृति और यहां के लोग बड़े ही भोले हैं।
छल कपट से दूर और बहुत ही साफ़ मन के होते हैं।

यहां के सुंदर नजारे देख मन प्रफुल्लित हो जाता है।
फिर जहां से वापस जाने का मन ही नहीं करता है।