...

17 views

ख्वाबों की दुनिया
#ख्वाबोंकीदुनिया
अक्सर दिल को सुकून देती है
करार देती है रूह को।
खबाबों की दुनिया में
हसीन यादों के समंदर के साथ
अक्सर अठखेलियां करती हैं
तेरी यादों की अंजुमन।
ख्वाबों की दुनिया से
हमको तेरी जुल्फों की खुशबू का अहसास होता है
ख्वाबों की दुनिया में तू दिल के पास होता है।।

© SYED KHALID QAIS