...

8 views

चलो विचार लिखें...
दिल से जुड़े कुछ तार लिखें,
चलो अब कुछ विचार लिखें।

जेहन को याद है जो अब,
जीत हो या हार लिखें।
चलो अब...

सोच के कलाम में खुशी करे निवास अब,
अनंत के भी पार लिखें..!
चलो अब...

भाव से जेहन के भाव को बदलकर,
जिंदगी की कुछ हसीं रसधार लिखें।
चलो अब....

दर्द तो बहुत है जिंदगी में सबके ही यहां,
कुछ ऐसा करें आज अब दर्द के भी पार लिखें...
चलो अब...

मिले इक पटल पर खुशियों में लिप्त सारे,
हम एक परिवार लिखें..!
चलो अब...

अन्त हो संघर्ष का जेहन के भीतर में सभी,
सच में आर पार लिखें।
चलो अब...