...

3 views

श्री राम जय राम जय जय राम
राम नाम अतिकाय सुखकारी
श्री राम जय राम जय जय राम।
पाप पुंज सब नाशन हारी
श्री राम जय राम जय जय राम।

निश्चल निर्मल प्रेम राम मय
सकल सुमंगल दायक जय जय
शगुन अगुन निर्गुण जगमाया
ब्रह्म रूप वरदायक जय जय
तीरथ बरत राम मय सुखकर
आदि अनादि अजन्मा दुष्कर
भाव विभव अमोलक दृष्टा
इस जग में है राम ही सृष्टा
शांति स्वरूप राम हितकारी
श्री राम जय राम जय जय राम।

दया धरम अतिसय प्रिय राम
दशरथ नंदन राजा राम
भाव अभाव जो नाम पुकारे
पाप कटे नर होहिं सुखारे
जाके हृदय राम जानकी
कृपा रहे करुणा निधान की
सो नर सकल सिद्धता पाता
जो श्री राम से नेह लगाता
जोरि पानि जय राम खरारी
श्री राम जय राम जय जय राम।
© राकेश कुमार सिंह