...

1 views

#पग-पग
#पग-पग
पग -पग धरती पग -पग अम्बर
क्या कुछ ना है पग -पग बोलो?
पग- पग अनिल व पग -पग सलिल
क्या कुछ नहीं है पग- पग बोलो?
पग -पग प्रेम में लिपटे धागे, पग-
पग घृणा करते अभागे।
पग- पग क्यारियों में फूल खिले
पग-पग कांटों से उलझ पड़े।
क्या कुछ नहीं है पग- पग बोलो?
पग- पग बारिश का मौसम आए,
पग- पग बंजर धरती में फूल खिलाए ।
क्या कुछ नहीं है पग-पग बोलो?
बारिश के मौसम में यह खेत लहर लहराए।